लोहरदगा में दवा दुकानें बंद, हेल्पलाइन नंबर जारी

Lohardaga : राष्ट्रव्यापी दवा कारोबारियों के बंद का असर लोहरदगा में भी देखने को मिला. जहां सभी दवा दुकानें बंद देखी गयी....

Lohardaga : राष्ट्रव्यापी दवा कारोबारियों के बंद का असर लोहरदगा में भी देखने को मिला. जहां सभी दवा दुकानें बंद देखी गयी. बंद ऑनलाइन फार्मेसी और ई फार्मेसी गतिविधियों के विरोध में किया गया है. केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के लोहरदगा जिला सचिव पवन गौतम ने कहा कि अनियंत्रित रूप से बढ़ रही ई फार्मेसी गतिविधियां न केवल स्थानीय दवा व्यवसाय को प्रभावित कर रही हैं. बल्कि आम जनता के स्वास्थय के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त निगरानी और तय नियमों के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं.
दवा व्यवसायियों ने आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है. इसके लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है :

सेन्हा प्रखंड के लिए 8709555965

कुडू प्रखंड के लिए 6200458260

भंडरा प्रखंड के लिए 9608891851

कैरो प्रखंड के लिए 9798365971

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के लिए 8292324141 और 7717797054

 

ALSO READ : सावनिया पंचायत में मोबाइल टावर की मांग तेज, ऑनलाइन कार्य बाधित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *