Ranchi: राजधानी रांची के कांके इलाके में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. कांके में चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाया है. कई सामान लेकर फरार हो गया है. चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में डर का माहौल है.

दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर
घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. दुकान की छत का एक हिस्सा टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने दुकान के गल्ले में रखे नगद रुपये, राशन सामग्री और अन्य सामानों को गायब कर दिया था.
ALSO READ: सोनुवा में डायन के आरोप में महिला की हत्या, शव जंगल में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने दुकान मालिक और आस-पास के लोगों से पूछताछ की है. साथ ही, अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है.
