आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर पुदांग स्टेशन पर पहली बार 18 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Ranchi : रांची के आनंद नगर (पुदांग) में आयोजित होने वाले आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी शुरू...

Ranchi : रांची के आनंद नगर (पुदांग) में आयोजित होने वाले आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर रेलवे ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची रेल मंडल ने 20 मई से 27 मई 2026 तक पुनदाग रेलवे स्टेशन पर 18 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव का निर्णय लिया है.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आनंद मार्ग अनुयायियों के पहुंचने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आयोजन स्थल के नजदीक यात्रियों को उतरने की सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया है. सभी चयनित ट्रेनों को पुनदाग स्टेशन पर एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा.

ALSO READ : गिरिडीह में ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद का व्यापक असर

पहली बार कई ट्रेनों को मिला ठहराव

रेलवे के इस फैसले से रांची, हटिया और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. खास बात यह है कि जिन ट्रेनों का सामान्य परिस्थितियों में पुनदाग स्टेशन पर ठहराव नहीं होता, उन्हें भी अस्थायी रूप से रोका जाएगा.

ALSO READ : सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान, पलामू DC ने किया सम्मानित

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

अस्थायी ठहराव पाने वाली प्रमुख ट्रेनों में धनबाद-रांची एक्सप्रेस, रांची-भागलपुर एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, पटना-हटिया एक्सप्रेस और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस समेत कुल 18 ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है. सुबह से लेकर देर रात तक अलग-अलग समय पर ट्रेनों का ठहराव रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके और स्टेशन पर भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे.

ALSO READ : झारखंड के दो बड़े मेडिकल कॉलेजों को मिली 100 करोड़ की सौगात, बनेंगे 500-500 बेड वाले अस्पताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *