गिरिडीह में खरीफ कार्यशाला, किसानों को वैज्ञानिक खेती और नई तकनीकों की दी गई जानकारी

Giridih: अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन रामनिवास यादव ने...

Giridih: अनुमंडलीय कृषि प्रक्षेत्र, पचंबा में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषक मित्रों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया.

कृषि को बताया अर्थव्यवस्था की रीढ़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कृषि जिले की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की समृद्धि से ही ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने किसानों से आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती पद्धति अपनाने, उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की.

अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों तक समय पर बीज, उर्वरक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित हो सके. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

Also Read:BREAKING- झारखंड पुलिस में फेरबदल, दो IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर हुआ जारी

इन योजनाओं पर दिया गया जोर

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, फसल विविधीकरण और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं.

किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यशाला के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, कीट नियंत्रण, सिंचाई प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और अनुदान संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई.

किसानों ने रखीं समस्याएं

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे, जिनके समाधान हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *