कल्याण विभाग की योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, डीडीसी स्मृता कुमारी ने दिए निर्देश

Giridih : स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई....

Giridih : स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और उनके पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. बैठक में खास तौर पर छात्रों से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिया गया. डीडीसी ने साइकिल वितरण योजना, प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पात्र छात्र-छात्रा को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए.

वर्ग-8 के सभी पात्र छात्रों को मिलेगी साइकिल, DDC ने दिए सख्त निर्देश

उन्होंने कहा कि वर्ग-8 में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के सभी योग्य विद्यार्थियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत साइकिल उपलब्ध कराई जाए. साथ ही छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत लाभुकों के खातों में राशि समय पर भेजने पर विशेष बल दिया गया. डीडीसी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करने और योजनाओं की प्रगति तेज करने का निर्देश दिया. बैठक में यह भी कहा गया कि कल्याण विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़ सकें और सरकारी सहायता का लाभ उठा सकें. इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read : गिरिडीह में खरीफ कार्यशाला, किसानों को वैज्ञानिक खेती और नई तकनीकों की दी गई जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *