AIOCD के आह्वान पर हजारीबाग में सफल रही देशव्यापी केमिस्ट्स बंदी, 700 से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद

Hazaribagh: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा बुलाई गई देशव्यापी केमिस्ट्स बंदी बुधवार को हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में प्रभावी...

Hazaribagh: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा बुलाई गई देशव्यापी केमिस्ट्स बंदी बुधवार को हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में प्रभावी रही. हजारीबाग जिले की करीब 700 मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद रहीं. बंदी का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट बंद करने तथा नकली दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर था.

हजारीबाग में 700 मेडिकल दुकानें रहीं बंद

हजारीबाग में इस बंदी को सफल बनाने में हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की अहम भूमिका रही. संगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष मोहित कुमार, महासचिव लक्ष्मी कान्त गुप्ता, संयुक्त सचिव सुनील कुमार सुमन, संगठन सचिव अजीत कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष सुरज खंडेलवाल ने बंदी को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया.

केमिस्ट्स और आम जनता का मिला सहयोग

इस दौरान पूरे हजारीबाग के केमिस्ट भाइयों एवं आम जनता का भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण बंदी पूर्णतः सफल रही. कार्यक्रम में राकेश चोपड़ा, उज्ज्वल सरकार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, रानी, चंदा कुमार, मनोज कुमार और राजीव कुमार पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ: गिरिडीह में खरीफ कार्यशाला, किसानों को वैज्ञानिक खेती और नई तकनीकों की दी गई जानकारी

छोटे व्यवसायियों और मरीजों के हित में उठी आवाज

हजारीबाग के केमिस्ट्स का कहना है कि यह आंदोलन छोटे मेडिकल व्यवसायियों के हितों की रक्षा, मरीजों की सुरक्षा और दवा बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है. कुल मिलाकर, हजारीबाग सहित पूरे झारखंड में केमिस्ट्स बंदी सफल रही और इसने केमिस्ट समुदाय की एकजुटता का मजबूत संदेश दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *