राज्यपाल से मिले 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में सोमवार को 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों ने औपचारिक भेंट...

18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप

Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में सोमवार को 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों ने औपचारिक भेंट की. राज्यपाल ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ देश व झारखण्ड का नाम रोशन करने का आह्वान किया. कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त करना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है. इस अवसर पर कोच विश्वजीत कुमार के साथ-साथ मेधावी प्रतिभागी लखन उरांव, आरित उरांव, अध्विक उरांव, ईशान भगत और कुमकुम विश्वकर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

AlsoRead:सुप्रीम कोर्ट में JPSC और JSSC परीक्षा की CBI जांच वाली याचिका पर हुई सुनवाई, नोटिस जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *