महंगाई के खिलाफ 22 मई को केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी भाकपा

​Bermo: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो अंचल परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संडे बाजार स्थित शफीक भवन में संपन्न हुई. बैठक...

CPI
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो अंचल परिषद की बैठक

​Bermo: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो अंचल परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को संडे बाजार स्थित शफीक भवन में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर झा ने की. इस बैठक में मुख्य रूप से देश में लगातार पैर पसार रही बेतहाशा महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी (रसोई गैस) के दामों में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में आगामी 22 मई को शाम साढ़े पांच बजे बोकारो थर्मल में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.​

आम जनता का जीना मुहाल

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम जनता का जीना मुहाल हो गया है. घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन को तेज किया जाएगा.​

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष सुजीत घोष, एआईवाईएफ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम खान, अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह, जवाहरलाल यादव, जानकी महतो, रामेश्वर साव, बीके झा, असीम तिवारी, जितेंद्र दुबे, मो. असगर और बंधु गोस्वामी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: BREAKING-जमशेदपुर, रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, जामताड़ा में DC ने किया बालू का लीज डीड साइन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *