अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की नौ प्राथमिकी, चार गिरफ्तार, पांच फरार

Chakardharpur : उत्पाद विभाग के निर्देश में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाय गया. जहां चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्र...

Chakardharpur : उत्पाद विभाग के निर्देश में क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाय गया. जहां चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्र में कुल नौ प्राथमिकी दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, पांच फरार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया की गुवा थाना के रेलवे कॉलोनी, बड़ा जामुदा और कल्याण नगर से अवैध बिक्री के आरोप में 02 (दो) अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई तथा घटनास्थल से 03 लीटर विदेशी शराब तथा 3.250 लीटर बीयर की बरामदगी की गई.
मंझारी थानांतर्गत मिरुडीह में 09 (नौ) लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई एवं बिक्रीकर्त्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया. बताया कि चक्रधरपुर थाना के दण्डासाईं तथा बाराकुली से अवैध शराब बिक्री के आरोप में दो लोगांे की गिरफ्तारी की गई. अभियुक्तों के कब्जे से 6.5 लीटर बीयर तथा 5 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामद किया गया. बताया कि झींकपानी थाना के गुड़ा ग्राम में संचालित अवैध चुलाई शराब की 04 भट्ठीयों को ध्वस्त किया गया. यहां कुल 80 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया तथा शराब बनाने हेतु जावा महुआ करीब 1500 किलोग्राम घटनास्थल पर नष्ट कर दिया गया. चारों भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. निरीक्षक ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

ALSO READ : मैदान में सो रहे व्यक्ति पर दबंगों ने चढ़ायी गाड़ी, हालत गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *