35 बालू घाटों के लिए मिला एनवायरमेंटल क्लीयरेंस

Ranchi: राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) ने झारखंड के 10 जिलों में कुल 35 नए बालू घाटों को पर्यावरण स्वीकृति (EC)...

Ranchi: राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (SEIAA) ने झारखंड के 10 जिलों में कुल 35 नए बालू घाटों को पर्यावरण स्वीकृति (EC) प्रदान कर दी है. इन सभी स्वीकृत 35 बालू घाटों का कुल क्षेत्रफल 192.99 हेक्टेयर है.इस सूची में सबसे अधिक हिस्सेदारी पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले की है जहां 85.40 हेक्टेयर क्षेत्र को मंजूरी मिली है. इसके बाद बोकारो जिले में 30.86 हेक्टेयर और हजारीबाग जिले में 15.26 हेक्टेयर क्षेत्र के बालू घाटों को हरी झंडी दी गई है.

इन जिलों में मिली EC

दुमका: 13.54 हेक्टेयर (हरिपुर, छोटकामती, कतनी आदि)

रांची: 12.50 हेक्टेयर (चोकेसरेन्ग, श्यामनगर और सुन्दिल)

जामताड़ा व गोड्डा: क्रमशः 9.60 हेक्टेयर और 9.59 हेक्टेयर

लातेहार: 7.69 हेक्टेयर (मरमर, राजहार, बाजकुम और टुबेड)

खूंटी: 4.54 हेक्टेयर (पांडु और बुढ़ीरोमा)

रामगढ़: 4.01 हेक्टेयर (सिरका, तोकीसूद और पैंकी)

इस मंजूरी के बाद अब इन क्षेत्रों में वैध और व्यवस्थित खनन का रास्ता साफ हो गया है. मानसून के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की पाबंदियां लागू होने से ठीक पहले इन घाटों से पर्याप्त मात्रा में बालू का खनन और स्टॉक किया जा सकेगा. इससे बरसात के महीनों में भी राज्य भर में सरकारी और निजी निर्माण परियोजनाओं के लिए बालू की किल्लत नहीं होगी और आम जनता को सही दामों पर बालू पाएगा.

ALSO READ: News Wave Special : राज्य में उद्योगों के लिये जमीन तैयार, निवेशकों की हामी, सिंगल विंडो से खुली निवेश की राह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *