पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर जान मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने...

Pakur: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर जान मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल एवं जिंदा गोली बरामद की गई है.

घटना 19 मई 2026 की बताई जा रही है, जहां गोपालपुर निवासी कपिलदेव मंडल के साथ मारपीट, गाली-गलौज और हथियार दिखाकर हत्या का प्रयास किया गया था. मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर दर्शन मंडल को भी दबोचा गया, जिसके पास से एक सिक्सर रंग का देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई.

ALSO READ: सारंडा के जंगल में नहीं, सुरक्षित ठिकाने पर है एक करोड़ का इनामी नक्सली, तीन-चार महीने में कर सकता है सरेंडर

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दर्शन मंडल पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के केस शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *