पूर्व पीएम राजीव गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, ऊर्जा दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शहादत...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री और राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शहादत दिवस और ऊर्जा दिवस के रूप में मनाई गई.

इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी के दिल में झारखंड और यहां के आदिवासी-मूलवासी समुदायों के लिए विशेष स्थान था. नेताओं ने कहा कि गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि झारखंड को अलग राज्य बनाए बिना यहां के समुदायों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने हमेशा झारखंड के हितों को योजनाओं में प्राथमिकता दी.

21वीं सदी के स्वप्नद्रष्टा थे राजीव गांधी

सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी को 21वीं सदी का स्वप्नद्रष्टा बताते हुए कहा कि भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने की मजबूत नींव उन्होंने रखी थी. नेताओं ने कहा कि देश में कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी की शुरुआत उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम थी.

सत्ता के विकेंद्रीकरण को दी मजबूती

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर सत्ता को गांवों तक पहुंचाने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महिलाओं को आरक्षण देकर उन्होंने लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत किया. इसके साथ ही 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर उन्होंने देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की.

कई कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में दयामणि बारला, अभिलाष साहू, राकेश सिन्हा, रविंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, सोनाल शांति, राजन वर्मा, आदित्य विक्रम जायसवाल, अमरेंद्र सिंह, सुरेन राम, सुधीर, जगदीश साहू, रमाकांत आनंद, सुनील सिंह, कामेश्वर गिरी, राजेश सिंह, उज्जवल तिवारी, सतनारायण सिंह, राजू राम, चंद्ररश्मि पिंगुआ, संगीता तोपो, नीलम सहाय, मिनी बाड़ा, नरेंद्र कुमार लाल, अनिल उरांव, विकी करमाली, भोलानाथ सिंह, नेलीनाथन, अमित कुमार झा, अजमल हुसैन, बेसिल खलखो, संजय कुमार ओझा और प्रोफेसर उदय प्रकाश समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

ALSO READ: ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने की 22वीं अनाथ बेटी की कन्यादान, बारातियों को दहेज में दिए पौधे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *