पलामू में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिमरसोत में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने...

Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिमरसोत में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सतेंद्र राम की 17 वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है.

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया. इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

हालांकि आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. परिजनों ने बताया कि जिस वक्त सुंदरी ने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हैदरनगर थाना प्रभारी तंजमूल मन्नान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: सरिया-बिरनी के बीच पुल निर्माण की तैयारी तेज, DC ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *