Click Here
Click Here
Click Here

सरिया-बिरनी के बीच पुल निर्माण की तैयारी तेज, DC ने किया निरीक्षण

Giridih: जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव...

Giridih: जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सरिया प्रखंड के केशवारी तथा बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को जोड़ने वाले प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल निर्माण के लिए चयनित भूमि, पहुंच मार्ग एवं आसपास के भू-भाग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया.

भूमि सीमांकन कार्य की हुई जांच

मौके पर नक्शा एवं गुनिया की सहायता से पुल निर्माण हेतु भूमि का सीमांकन कार्य भी कराया गया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या उत्पन्न न हो.

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. इससे सरिया और बिरनी प्रखंड के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा तथा ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि पुल निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

Also Read: नारा लगा राजीव गांधी अमर रहे, पर बड़े नेता कहां रहे, रांची में रहकर भी मंत्रियों ने मोड़ा मुंह, अध्यक्ष ने भी मारा शॉर्टकट

तकनीकी पहलुओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अभियंताओं से पुल निर्माण की प्रारंभिक रूपरेखा, तकनीकी पहलुओं तथा आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों से समन्वय बनाकर कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया.

जनहित की योजनाओं पर प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर-सरिया संतोष गुप्ता, अंचलाधिकारी सरिया, अंचलाधिकारी बिरनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिया, संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *