‘Kantara Chapter 2’ को लेकर ऋषभ शेट्टी का बड़ा अपडेट, खुद किया कन्फर्म

Newswave Desk: कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. उनके पास इस...

'Kantara Chapter 2'
Rishabh Shetty's big update regarding 'Kantara Chapter 2'

Newswave Desk: कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. उनके पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं. एक तरफ वह ‘जय हनुमान’ पर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ भी उनकी बड़ी फिल्म है. इसी बीच ऋषभ शेट्टी ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने पुष्टि की है कि ‘कांतारा चैप्टर 2’ पर काम शुरू हो चुका है.

‘कांतारा चैप्टर 2’ पर शुरू हुआ काम

एक इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने बताया कि उनकी राइटर्स की टीम पहले से ही ‘Kantara Chapter 2’ की कहानी पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि निर्देशन करना उन्हें खुशी और सुकून देता है, इसलिए वह इस फिल्म को जरूर बनाएंगे. बता दें कि ‘कांतारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ दोनों का निर्देशन भी ऋषभ शेट्टी ने ही किया था.

ऋषभ शेट्टी ने अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर भी अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि वह एक समय में सिर्फ एक ही फिल्म पर काम करते हैं. इसलिए सबसे पहले ‘जय हनुमान’ रिलीज होगी. इसके बाद ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ पर काम पूरा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों के लिए उन्हें अलग-अलग लुक में नजर आना होगा, इसलिए वह एक साथ दोनों फिल्मों की शूटिंग नहीं कर सकते.

‘कांतारा’ ने की थी रिकॉर्ड कमाई

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 400 से 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद 2025 में ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हुई, जो फिल्म का प्रीक्वल थी. इस फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 852 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

ALSO READAyushman Card है? ऐसे चेक करें कौन-से अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *