ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए PM मोदी: इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर का किया भ्रमण, दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौते

PM Modi’s Indonesia visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर...

PM Modi leaves for Australia: Visits Prambanan Temple in Indonesia, important agreements signed between the two countries

PM Modi’s Indonesia visit: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा किया. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. भारत और इंडोनेशिया ने एक दिन पहले मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना शुरू करने पर सहमति जताई थी. दोनों देशों के बीच इस संबंध में समझौता भी हुआ है. इस परियोजना में भारत सहायता देगा. मोदी सोमवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में जकार्ता पहुंचे थे. इस यात्रा में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं. बुधवार को सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, द्विपक्षीय वार्ता में हिंद – प्रशांत रिश्ते को मिलेगी मजबूती

राष्ट्रपति सुबिआंतो के साथ पीएम मोदी ने मंदिर का किया दौरा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सुबिआंतो इस विरासत स्थल का दौरा करने विमान से पहुंचे उन्होंने योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन भी किया. अपनी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के साथ योग्याकार्ता से प्रम्बानन मंदिर जा रहा हूं.’ उन्होंने एक विमान में दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी साझा की. पोस्ट में भव्य प्रम्बानन मंदिर! भी लिखा था.

PM Modi leaves for Australia: Visits Prambanan Temple in Indonesia, important agreements signed between the two countries

प्रम्बानन मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

प्रम्बानन मंदिर परिसर योग्याकार्ता में एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. यह सदियों पुराना मंदिर योग्याकार्ता शहर से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है. इसे इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है. 10वीं शताब्दी में निर्मित यह इंडोनेशिया में शिव को समर्पित सबसे बड़ा मंदिर परिसर है. यूनेस्को की वेबसाइट के अनुसार, इन संकेंद्रित वर्गों के अंतिम केंद्र के ऊपर तीन मंदिर हैं. ये रामायण के महाकाव्य को दर्शाने वाली नक्काशी से सजे हैं. ये तीन महान हिंदू देवताओं (शिव, विष्णु और ब्रह्मा) को समर्पित हैं. तीन मंदिर उन जानवरों को समर्पित हैं जो उनकी सेवा करते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘Kantara Chapter 2’ को लेकर ऋषभ शेट्टी का बड़ा अपडेट, खुद किया कन्फर्म

PM Modi leaves for Australia: Visits Prambanan Temple in Indonesia, important agreements signed between the two countries

कई अहम मुद्दों पर चर्चा, EVM को लेकर समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंडोनेशिया में राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. दोनों नेताओं के बीच इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), ब्रह्मोस मिसाइल और कृषि क्षेत्र में सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई. पीएम मोदी ने समझौतों और द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों की साझा संस्कृति को ताकत बताया. ईवीएम से जुड़े मुद्दे पर बनी सहमति के मुताबिक दोनों देशों ने अनुकूलित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के निर्यात पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है.

PM Modi leaves for Australia: Visits Prambanan Temple in Indonesia, important agreements signed between the two countries

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *