एनर्जी का नेचुरल पावर बैंक: रोज़ एक केला, सेहत रहेगी फर्स्ट क्लास!

News Wave Desk:थकान में तुरंत फ्यूल केले में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर होती हैं, साथ ही फाइबर भी होता...

News Wave Desk:थकान में तुरंत फ्यूल केले में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसी नेचुरल शुगर होती हैं, साथ ही फाइबर भी होता है जो शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है. जिम जाने से पहले या पढ़ाई के दौरान केला खाने से लंबे समय तक एनर्जी बनी रहती है. एथलीटों का फेवरेट स्नैक यही है.

पेट का डॉक्टर

 

पका केला कब्ज में राहत देता है क्योंकि इसमें पेक्टिन फाइबर पेट साफ करता है. लूज मोशन में कच्चा केला या केले की सब्जी दस्त बांधने में मदद करती है. केला प्राकृतिक एंटासिड भी है, जो एसिडिटी में राहत देता है.

BP और हार्ट अटैक से बचाव

मीडियम साइज के केले में लगभग 422 mg पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और दिल की धड़कन रेगुलर रखता है. WHO के अनुसार रोजाना पोटैशियम लेने से स्ट्रोक का खतरा 24% तक कम होता है.

टेंशन भगाए, फोकस बढ़ाए

केले में विटामिन B6 और ट्रिप्टोफैन होता है, जिससे सेरोटोनिन यानी ‘हैप्पी हार्मोन’ बनता है. यह मूड अच्छा करता है और फोकस बढ़ाता है.

वजन बढ़ाए भी, घटाए भी

 

रोज़ दो केले और एक गिलास दूध वजन बढ़ाने में मदद करते हैं. वजन घटाने के लिए खाने से पहले केला खाएं, जिससे फाइबर से पेट भरा रहेगा और आप कम खाएंगे.

हड्डी-मसल्स की मजबूती

 

पोटैशियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती में मदद करते हैं. पैरों में ऐंठन हो तो सोने से पहले केला खाएं.

खून और इम्यूनिटी बूस्टर

 

केले में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन B6 और थोड़ा विटामिन C होता है, जो हीमोग्लोबिन और इम्यूनिटी बढ़ाता है.

स्किन और बालों की चमक

 

पिंपल्स के लिए केले का छिलका चेहरे पर रगड़ें. ड्राई हेयर के लिए केला, शहद और दही का हेयर मास्क लगाएं.

केला सिर्फ फल नहीं, पूरा न्यूट्रिशन पैकेज है. एनर्जी, पाचन, दिल, दिमाग, स्किन  सबके लिए फायदेमंद हैं. और जेब पर भी भारी नहीं पड़ता.

ALSO READ: बास्केटबॉल: फिटनेस और हेल्थ के लिए परफेक्ट खेल

 

 


				
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *