– तीसरे दिन एसआईटी की पूछताछ खत्म, कई लोगों से अब सीआईडी सकती है पूछताछ

Ranchi: बोकारो ट्रेजरी घोटाला मामले में अकाउंटेंट कौशल पांडे से आज पूछताछ खत्म हो गई है. इस पूछताछ के दौरान कमीशन और सबकी मिली भगत की बात सामने आई है. पूछताछ के दौरान कौशल पांडे ने कहा कि सबकी मिली भगत से यह घोटाला हुआ है. इसमें जो भी राशि प्राप्त हुए हैं उसमें सभी लोग कमीशन खाए है. कमीशन की राशि ऊपर से नीचे तक बंटा है. कमीशन देने के बाद ही यह फर्जीवाड़ा लगातार हो रही थी. कौशल पांडे के इस बयान के बाद कई अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है. कौशल पांडे से डीएसपी नेहा बाला और इंस्पेक्टर नरेश सिन्हा तीसरे दिन पूछताछ किए हैं. पूछताछ के दौरान कौशल पांडे ने पुलिस को अहम जानकारियां दी है। कौशल पांडे बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे. कौशल पांडे को तीन दोनों की रिमांड पर पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया है. कौशल पांडे से कल भी पूछताछ हुई थी लेकिन कल कमीशन की बात स्वीकार किया था. आज की पूछताछ में कमीशन और सबकी मिली भगत की बात कबूली है. जिसके बाद संभव है कि अब और कई लोगों से पूछताछ की जा सकती है.
इसके पहले भी कौशल पांडे से पूछताछ की गई थी:
यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी से जुड़ा हुआ है. इसके पहले भी कौशल पांडे से पूछताछ की गई थी। उसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था. आपको बता दें कि यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितता और जालसाजी का है, न कि किसी सामान्य साइबर ठगी का। यह घोटाला पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त हवलदार, उपेंद्र सिंह, के नाम पर किया गया है. अकाउंटेंट कौशल पांडे ने ई-कुबेर (e-Kuber) बिल मैनेजमेंट सिस्टम पर मृत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जन्मतिथि और खाता संख्या में हेर फेर कर, लगभग 25 महीनों (नवंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच) में 63 बार अवैध तरीके से पैसे निकाले हैं. सरकारी खजाने से निकाली गई यह भारी रकम उसने अपनी पत्नी अनु पांडे और मां के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी.
