अवैध कोयला खनन के खिलाफ उठी आवाज को दबाने के खिलाफ आजसू ने किया सरकार का पुतला दहन

Bokaro: धनबाद के आजसू नेता रजनी रवानी पर हुए हमले और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने को लेकर गुरुवार को बोकारो जिला...

AJSU Bokaro
आजसू ने किया सरकार का पुतला दहन

Bokaro: धनबाद के आजसू नेता रजनी रवानी पर हुए हमले और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने को लेकर गुरुवार को बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष आजसू पार्टी ने सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि धनबाद में अवैध कोयला माफियाओं का राज है. अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले आजसू के वरिष्ठ नेता रजनी रवानी पर हमला किया गया. इतना ही नहीं उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का भी काम किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन ने भी कोयला माफियाओं के इशारे पर घायल रजनी रवानी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि यह कायराना हरकत आजसू कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. यह केवल पार्टी कार्यकर्ता पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनआवाज और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे संघर्ष पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज आजसू पार्टी पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन कर रही है. जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव लक्ष्मण प्रताप सिंह बच्चू सिंह, केंद्रीय सदस्य सुशेन रजवार, रितिक रजक, जिला उपाध्यक्ष नरेश महतो, जिला सचिव बंकु बिहारी सिंह, नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, रंजीत वर्णवाल, मिथिलेश महतो, बीरेन्द्र हरि,राजेश बोराल, अर्जुन महतो, राज यादव, हर्ष कुमार, प्रेम कुमार, नवीन सिंह, चित्तरंजन महतो, आयुष महतो, सचिन कुमार, गौतम पांडे, पीयूष दत्ता, रोशन पांडे, जय कुमार महतो, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची: मशहूर कैपिटल हिल व कावेरी होटल के मालिक के बेटे, लव भाटिया की जहर खाने से हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *