चक्रधरपुर के पकौड़ी गली वार्ड नंबर 07 में मकड़जाल बने विद्युत तार दे रहे खतरे का संकेत

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 स्थित पकौड़ी गली में जर्जर विद्युत खंभे और मकड़जाल की तरह फैले बिजली...

Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 07 स्थित पकौड़ी गली में जर्जर विद्युत खंभे और मकड़जाल की तरह फैले बिजली के तार लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गए हैं. गली में चारों ओर बेतरतीब तरीके से लटक रहे तारों को देखकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.

बारिश और तेज हवा में बढ़ जाता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और तेज हवा के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. गली संकरी होने के कारण लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी हुई है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है.

ALSO READ: डीसी ने जिला आपूर्ति कार्यालय के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का किया आयोजन

जर्जर तार और खंभे बदलने की मांग

मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को व्यवस्थित करने और पुराने विद्युत खंभे को बदलने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *