जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की बेल पर जुलाई में होगी सुनवाई 

Ranchi/Delhi: भ्र्ष्टाचार और आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी...

Ranchi/Delhi: भ्र्ष्टाचार और आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत पर अब जुलाई में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक विनय चौबे की याचिका 17 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है.पिछले एक वर्ष  से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे ने अपनी बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. 

हाईकोर्ट ने जमानत से किया था इनकार 

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस प्रसन्ना बी वारले की बेंच उनकी याचिका पर सुनवाई कर रही है. अब तक की सुनवाई में शीर्ष अदालत ने इस केस से जुड़े अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किया है. 28 अप्रेल को झाररखण्ड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग जिले में हुआ लैंड स्कैम का मामला है. ACB ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

Read Also: तमाड़ में अनुसूचित जाति बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय की मांग तेज, मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *