हाजी अली दरगाह और महालक्ष्मी मंदिर में शीश नवाने के बाद कल्पना सोरेन ने महिला सशक्तिकरण को लेकर साझा किया अपना विजन, बताया मुंबई का अनुभव

Ranchi: विधायक कल्पना सोरेन ने मुंबई दौरे के दौरान महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा विजन साझा किया है....

Ranchi: विधायक कल्पना सोरेन ने मुंबई दौरे के दौरान महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर एक बड़ा विजन साझा किया है. मुंबई की सुप्रसिद्ध हाजी अली दरगाह और ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के बाद, उन्होंने मुंबई में कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए संचालित सरकारी व निजी हॉस्टलों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने वहां के संचालन तंत्र को बारीकी से समझा और इसे झारखंड जैसे राज्यों के लिए बेहद जरूरी बताया. कल्पना सोरेन ने मुंबई के इस मॉडल को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा,आज के दौर में बढ़ती महंगाई, सुरक्षित आवास की कमी और परिवार से दूर रहने की मजबूरियों के बीच ऐसे हॉस्टल हजारों महिलाओं और छात्राओं के लिए बहुत बड़ा संबल साबित हो रहे हैं. मुंबई ने इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में कई सकारात्मक और प्रभावी पहल की हैं.

झारखंड में नेटवर्क बनाने की वकालत

उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की उन बेटियों और महिलाओं के लिए ऐसी व्यवस्था की सख्त जरूरत है, जो उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या फिर रोजगार के सिलसिले में अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में रहती हैं. कल्पना सोरेन ने एक त्रिस्तरीय मॉडल का सुझाव देते हुए कहा कि यदि सरकार, सामाजिक संस्थाएं और उद्योग समूह मिलकर काम करें, तो सुरक्षित और किफायती महिला हॉस्टलों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा सकता है. यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इससे पहले, कल्पना सोरेन ने हाजी अली दरगाह और महालक्ष्मी मंदिर में पूरी आस्था के साथ माथा टेका. उन्होंने देश और झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए इस दौरे को आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से बेहद सार्थक बताया.

Read Also: बोकारो में चाय के पैसे के विवाद को लेकर दलित युवक की पिटाई और जातिसूचक गलियां देने के मामले में एससी/एसटी थाना में एफआईआर दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *