Click Here
Click Here
Click Here

BJP नेता राजीव रंजन मिश्रा और उनके बेटे को मिली बेल

Ranchi: विलुप्त प्रजाति के पशु के अंगों के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता और रांची के विभिन्न धार्मिक...

Ranchi: विलुप्त प्रजाति के पशु के अंगों के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता और रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है. रांची सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर छोड़ने का निर्देश दिया है. दरअसल मॉनिटर लिजर्ड की अवैध तस्करी मामले में राजीव रंजन मिश्रा, उनके बेटे अविनाश रंजन और अरुण राम को गिरफ्तार किया गया था. तीनो आरोपियों की जमानत याचिका पर एसीजेएम रवि नारायण की अदालत में सुनवाई हुई. वन विभाग की टीम ने 14 मई को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया था.

Read Also: डीजीआर कंपनी से 50 लाख रुपए लेनी मांगने मामले को दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *