Palamu:नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के दारूडीह पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है. पंचायत फंड से लगाए गए आधा दर्जन से अधिक जलमीनार पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत और मेंटेनेंस के नाम पर राशि निकासी होती रही, लेकिन जलमीनार चालू नहीं कराए गए.

जिला प्रशासन से जांच ऑर दोषियों पर कारवाई की मांग
मानदोहर टोला और निचला टोला समेत कई जगहों पर जलमीनार बंद पड़े हैं. कुछ स्थानों पर ठेकेदार मोटर और स्टार्टर खोलकर ले गया, जिसे अब तक वापस नहीं लगाया गया. इसका असर आसपास के लोगों और स्कूल के बच्चों पर भी पड़ रहा है. ग्रामीणों ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
AlsoRead:BJP नेता राजीव रंजन मिश्रा और उनके बेटे को मिली बेल
