गिरिडीह में मीशू मंडल की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात

Giridih: चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशू मंडल की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को डुमरी...

Giridih: चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीशू मंडल की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने मीशू मंडल के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और मामले में खुलकर समर्थन जताया.

मुलाकात के दौरान जयराम महतो ने कहा कि देश में युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आज के समय में जो युवा सरकार की विफलताओं और जनसमस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने ला रहे हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

उन्होंने “कोकोरोच जनता पार्टी” का जिक्र करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ अपनी बात रखने या व्यवस्था की खामियों को उजागर करने के कारण गिरफ्तार करना गलत है. विधायक ने मीशू मंडल के परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में उनके साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.

इधर, जयराम महतो के समर्थन में आने के बाद मीशू मंडल की गिरफ्तारी का मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है और राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

ALSO READ: बड़कागांव की ढेंगा पुनर्वास कॉलोनी में लगातार हो रही चोरियों का बड़ा खुलासा, गिरोह के तीन शातिर चोर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *