अपराधियों पर हज़ारीबाग पुलिस का बड़ा प्रहार: 30 टीमों ने 100 ठिकानों पर दी दबिश, 77 गिरफ्तार

Hazaribagh:पुलिस ने जिले में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के...

Hazaribagh:पुलिस ने जिले में अपराध और फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष समकालीन छापामारी अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एक साथ अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों को निशाना बनाया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के अपराधियों में हड़कंप मच गया. अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था. इन टीमों में करीब 150 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

संभावित ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी 

पुलिस टीमों ने जिले भर में अपराधियों के लगभग 100 संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. देर रात तक चले इस अभियान में कुल 77 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा कई मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है.

अपराधियों में भय का माहौल 

हज़ारीबाग पुलिस ने कहा है कि यदि किसी इलाके में कोई अपराधी गिरफ्तारी के डर से छिपकर रह रहा हो या संदिग्ध गतिविधियां चल रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें. सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करेगी. लगातार बढ़ती पुलिस सक्रियता को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है.

AlsoRead:अमेरिका मेरियट होटल में नौकरी का झांसा देकर 1.72 लाख की ठगी

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *