Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो धंधेबाज गिरफ्तार

एसपी अनिमेष नैथानी की सूचना पर कार्रवाई, गिरोह के फ्रंट-बैक लिंकेज खंगाल रही पुलिस Chatra: चतरा जिले में मादक पदार्थों के कारोबार...

  • एसपी अनिमेष नैथानी की सूचना पर कार्रवाई, गिरोह के फ्रंट-बैक लिंकेज खंगाल रही पुलिस

Chatra: चतरा जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी अनिमेष नैथानी को मिली सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों के पास से कुल 1.22 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और एक अपाचे बाइक जब्त किया गया है. एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सजना ईदगाह रोड पर ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार संचालित हो रहा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने शहर के नगवां निवासी मो. नेसार तथा रामटुंडा निवासी अमित कुमार को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: आदिवासी युवाओं को तकनीक और रोजगार से जोड़ेगा ‘आदिनिवास’ ऐप, 25 मई को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे लॉन्च

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि तलाशी के क्रम में मो. नेसार के पास से सात पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका वजन कागज सहित 0.81 ग्राम पाया गया. वहीं अमित कुमार के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका वजन 0.41 ग्राम है. इसके अलावा तस्करों के पास से एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की अपाचे बाइक (नंबर JH13D 5665) को भी जब्त किया. एसडीपीओ नें बताया कि इस संबंध में सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है. दोनों तस्कर पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं.

यह भी पढ़ें: तंबाकू मुक्त झारखंड: 26 मई से सूबे में महाअभियान, नियम तोड़े तो खैर नहीं.कोटपा और पेसा के तहत होगी कार्रवाई, शिक्षण संस्थान होंगे टोबैको फ्री

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस मुख्यालय सख्त

एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मुख्यालय अवैध नशे के कारोबार को लेकर सख्त है. जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों और इनके गिरोह के फ्रंट एवं बैक लिंकेज को भी खंगाल रही है. नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी. अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह व एनडीपीएस थाना प्रभारी शम्मी अंसारी के अलावा सदर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *