Click Here
Click Here
Click Here

11 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा

Palamu:उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक हुई. उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित...

Palamu:उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति एवं स्थापना समिति की बैठक हुई. उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान समिति के समक्ष उपस्थापित आवेदकों के सभी 12 आवेदनों की विस्तृत रूप से जांच की गयी. इस दौरान डीसी ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य ज़रूरी दस्तावेजों की जानकरी ली. इसके अलावे आवेदकों द्वारा दिए गए आवेदनों के साथ -साथ अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय,चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निर्देश एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों की जांच की गयी.

जांच के उपरांत अहर्ता पूर्ण कर रहे 11 आवेदन स्वीकृत करते हुए अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने अनुशंसा की. इसी तरह चौकीदारी अनुकंपा में कुल 2 मामले पर चर्चा किया गया, हालांकि इसमें किसी पर निर्णय नहीं हो पाया. इसी तरह स्थापना समिति की बैठक में निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में 8 लिपिकों को प्रोन्नति प्रदान की गयी, प्रधान सहायक से कार्यालय अधीक्षक में दो लिपिक को प्रोन्नति पर सहमति दी गयी. वहीं कार्यालय अधीक्षक से एओ के पद पर मो शकील को प्रोन्नति दी गयी. इस अवसर पर स्थापना एवं अनुकंपा समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे.

AlsoRead:दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *