Koderma : कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र में इलाज के बहाने महिला से कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में घिरे दयानंद क्लिनिक संचालक डॉ. मुकेश पांडेय को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया.

थाने में हंगामा और महिलाओं का आक्रोश
इस कार्रवाई से पहले गुरुवार देर शाम जयनगर थाना में भारी हंगामा देखने को मिला, जहां पीड़िता, उसके परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और आरोपी को तत्काल जेल भेजने की मांग पर अड़ गए. करीब दो घंटे तक थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा. महिलाओं का गुस्सा इतना तेज था कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
ALSO READ : कोडरमा में युवाओं को एकजुट करने की तैयारी, 25 मई को युवा राजद की अहम बैठक: मनोज रजक
पुलिस पर ढिलाई का आरोप
लोगों का आरोप था कि घटना के दिन ही आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद पुलिस ने उसे गुरुवार दिनभर जेल नहीं भेजा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया और कहा कि यदि दबाव नहीं बनता तो कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली जाती.
ALSO READ : चतरा: प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो धंधेबाज गिरफ्तार
पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया गया है कि इलाज के दौरान क्लिनिक संचालक ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और विरोध करने पर सलाइन में जहर देकर मार डालने की धमकी दी. वहीं, महिला के साथ आए युवक अमन कुमार सिंह के साथ भी मारपीट की गई. मामले में कई अन्य युवकों पर भी मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है.
ALSO READ : पलामू: हजरत दाता पीर बख्श शाह का दो दिवसीय उर्स आज से शुरू, 23 मई को जलसा, 24 मई को कव्वाली कार्यक्रम
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है तथा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
ALSO READ : अति-गरीबों के सशक्तिकरण में झारखंड ने रचा इतिहास, लांच हुई जेएच-एसएवाई योजना, देश के लिए बनेगा मॉडल
