Click Here
Click Here
Click Here

रांची: लालू यादव को मिली सिंगापुर जाने की अनुमति, अपर न्यायायुक्त ने पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव को सिंगापुर जाने...

Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव को सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है. रांची की अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने शुक्रवार को उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया. अदालत के इस फैसले के बाद लालू यादव जून के पहले सप्ताह में स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जा सकेंगे. दरअसल, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सिंगापुर के चिकित्सकों ने लालू यादव को बुलाया है. डॉक्टरों ने उन्हें एक जून के बाद रूटीन चेकअप के लिए आने की सलाह दी थी. इसी कारण उन्होंने अदालत में पासपोर्ट रिलीज करने की याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

यह भी पढ़ें: चांडिल डैम विस्थापितों का फूटा गुस्सा, सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के पुनर्वास में धांधली और नौकरी में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *