पलामू: सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, डीसी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए कई निर्देश

Palamu: पलामू सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी...

Palamu: पलामू सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने एक साथ जेल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के अंदर की व्यवस्थाओं को देखा और सुरक्षा को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए.

गेट खुलने के समय और सुरक्षा की जांच

डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि जेल प्रशासन का रिस्पांस टाइम कितना है. अधिकारी यह देखना चाहते थे कि औचक दौरे के समय कितनी देर में जेल का गेट खुलता है और सुरक्षा व्यवस्था किस तरह काम करती है. उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य निरीक्षण था जिसके तहत जेल के अंदर की गतिविधियों को परखा गया.

यह भी पढ़ें: सीसीएल कबरीबाद हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 19 वर्षीय सौरभ कुमार भेजा गया न्यायिक हिरासत में

सीसीटीवी सर्वर रूम को लेकर दिए गए आदेश

निरीक्षण के दौरान जेल के कुछ सेल (वार्डों) की चेकिंग की गयी. इसके बाद वे सीसीटीवी और सर्वर रूम पहुंचे. डीसी ने बताया कि यहां सुरक्षा और निगरानी के लिए तीन एजेंसियां काम करती थीं, जिनमें से दो का कार्यकाल खत्म हो चुका है. इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीसी ने एक विस्तृत प्रोसीडिंग्स (रिपोर्ट) तैयार करने का आदेश दिया. निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था को हमेशा अलर्ट रखने और सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें:रांची में बियर डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, भुगतान रोके गए चेक और ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *