जिला परिषद की बैठक में जन प्रतिनिधियों ने उठाए जनहित के मुद्दे, समय-सीमा में कार्रवाई का दिया निर्देश

Bokaro: जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सामान्य बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी...

District Council meeting
जिला परिषद की बैठक

Bokaro: जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सामान्य बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न प्रखण्डों के प्रमुख, संबंधित सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक में पिछली बैठक के बिन्दुवार अनुपालन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों को सदन में रखा.

योजनाओं को धरातल पर लागू करने को लेकर आवश्यक निर्देश

बैठक में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मामलों पर नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर आवश्यक निर्देश एवं सुझाव भी दिए गए. अध्यक्ष ने प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए.

यह भी पढ़ें: मानसिक अवसाद से पीड़ित लोगों से सिविल सर्जन ने की जांच और इलाज कराने की अपील

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *