Palamu: मेदिनीनगर शहर में अड्डेबाजी और सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने कई संदिग्ध स्थानों पर जांच की और बेवजह जमावड़ा लगाकर अड्डेबाजी कर रहे युवकों को कड़ी चेतावनी दी. पुलिस ने अभियान के दौरान “BOSS” लिखा हुआ एक कार और एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया. वहीं कई बाइक चालकों से पूछताछ करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर फाइन भी किया गया.

अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई रहेगी जारी
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सड़क पर स्टंटबाजी करने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. एसडीपीओ राजेश यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल शहरी क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.
यह भी पढ़ें: पलामू: सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण, डीसी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए कई निर्देश
