हजारीबाग के गया रोड पर भीषण आग, 4 दुकानें जलकर राख

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के गया रोड के पास शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं....

Hazaribagh: बरही थाना क्षेत्र के गया रोड के पास शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से चार दुकानें जलकर राख हो गईं. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में आसपास का पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया. घटना में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक लगी और तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी भयावह थीं कि कोई पास नहीं जा सका. सूचना मिलने पर बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

आग में संतोष कुमार की केशरी हार्डवेयर दुकान पूरी तरह जल गई, जिसमें करीब 4 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है. वहीं धर्मदेव साव और विजय साव की सब्जी दुकानों में क्रमशः करीब 1.5 लाख और 1.30 लाख रुपए की क्षति हुई. इसके अलावा आशीष केशरी का ठेला भी जलकर खाक हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रभावित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है.

ALSO READ: JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 2 जून तक मौका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *