सरिया थाना के बाहर भाजपा का हंगामा, आरोपी समर्थक की गिरफ्तारी पर धरना और पुलिस पर पिटाई का आरोप

Giridih: गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र में मारपीट और छिनतई मामले के नामजद आरोपी एवं भाजपा समर्थक प्रेम मंडल, निवासी पोखरियाडीह,...

Giridih: गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र में मारपीट और छिनतई मामले के नामजद आरोपी एवं भाजपा समर्थक प्रेम मंडल, निवासी पोखरियाडीह, की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को थाना परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ. भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने थाना गेट के सामने धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मुख्य गेट को घंटों जाम रखा.

प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों का आरोप था कि पुलिस इंस्पेक्टर ने शुक्रवार देर रात हिरासत में लिए गए प्रेम मंडल के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की है. इसी के विरोध में कार्यकर्ता उग्र हो गए और थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. थाना परिसर के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

एसडीपीओ के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

हंगामे और थाना घेराव की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. एसडीपीओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त किया गया.

ALSO READ: 25 मई को लोहरदगा में JMM का सम्मेलन, बूथ कमेटियों को मजबूत करने पर फोकस

पांच मामलों में आरोपी है प्रेम मंडल

मामला शांत होने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेम मंडल की गिरफ्तारी से संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रेम मंडल पर मारपीट, रंगदारी एवं अन्य मामलों से जुड़े अब तक कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा उसके खिलाफ कई मौखिक शिकायतें भी पुलिस को मिलती रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *