Chakardharpur:पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चक्रधरपुर में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ. समर कैंप के द्वितीय दिवस का शुभारंभ वार्ड पार्षद रवि कुमार बांकिरा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने सामूहिक शारीरिक योग का प्रदर्शन किया.

सड़क सुरक्षा महत्व के बारे में दी गई जानकारी
इस अवसर पर बच्चों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नृत्य कार्यक्रमों ने कैंप को विशेष आकर्षक बनाया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अस्थायी रूप से निर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन भी वार्ड पार्षद एवं प्रधानाचार्य द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों ने जमकर आनंद लिया. प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने बताया, “समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देना है. बच्चों में दिखा उत्साह हमारी सबसे बड़ी सफलता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा डुड्डू, चांदनी जोंको, जयंती तांती सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा.
AlsoRead:सरिया थाना के बाहर भाजपा का हंगामा, आरोपी समर्थक की गिरफ्तारी पर धरना और पुलिस पर पिटाई का आरोप
