कोडरमा में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सास पर लगाए गंभीर आरोप

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के ग्राम बहादुरपुर में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर...

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत के ग्राम बहादुरपुर में शनिवार को एक 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान मीणा देवी, उम्र 30 वर्ष, पति बासुदेव यादव, के रूप में हुई है.

अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

घटना की जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि सुबह बासुदेव यादव ने फोन कर जानकारी दी कि आपकी पुत्री मीणा देवी ने जहर खा लिया है, इसलिए उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है, आप भी पहुंचिए. इसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मीणा देवी को मृत घोषित कर दिया.

Also Read: CM हेमंत सोरेन का DC-SP, थाना प्रभारी, CO और BDO को सख्त निर्देश, सार्वजनिक स्थलों पर मिले मुफ्त पेयजल, जल संकट वाले क्षेत्रों में तुरंत भेजे जाएं टैंकर

घर में विवाद और मारपीट के आरोप

आगे मृतका के पिता ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. उन्होंने आरोप लगाया कि सास ने भी कई बार मारपीट की थी, जिस कारण वे कई बार अपनी पुत्री को अपने घर ले आते थे. लेकिन बाद में बासुदेव यादव गाली-गलौज करने लगता था, जिसके बाद उनकी पुत्री फिर ससुराल लौट जाती थी.

सास पर गंभीर आरोप, परिवार सदमे में

मृतका के पिता ने मृतका की सास पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बता दें कि मृतका के तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं. मृतका का मायका डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुवन में है. उसका पति मुंबई में काम करता है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *