बीजेपी जनकल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य करने वाला संगठन है:बाबूलाल मरांडी

Palamu:भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न हो गया है. दूसरे दिन के प्रशिक्षण...

Palamu:भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न हो गया है. दूसरे दिन के प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर बावरी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक राहुल अवस्थी ने संबोधित किया, जबकि समापन सत्र के मुख्य वक्ता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे.

राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित पार्टी 

प्रशिक्षण के दौरान डॉ प्रदीप वर्मा ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है. राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित इस पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है, न कि किसी परिवार, वंश, जाति अथवा मजहब में. उन्होंने कहा कि राष्ट्र को जोड़ने वाला सूत्र भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठा और देश को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प है. प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य का विस्तार सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और सामाजिक परिवर्तन के लिए होना चाहिए. कार्य विस्तार तभी सफल माना जाएगा जब उसका प्रभाव समाज के चरित्र और दिशा को सकारात्मक रूप से बदल सके. वहीं वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि राष्ट्र का अधिष्ठान संस्कृति में होता है और भारतीय संस्कृति भूमि को माता तथा जन को संतान के रूप में देखती है.

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए पार्टी सदैव तत्पर 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सामाजिक विस्तार के लिए पार्टी ने शुरू से ही अनेक प्रयोग किए हैं और संगठनात्मक स्तर पर मोर्चों का गठन किया है. इसके माध्यम से युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों, किसानों एवं अल्पसंख्यकों के बीच संगठन का विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में गैर सरकारी संगठन एवं संस्थाएं राष्ट्र के विकास में रचनात्मक कार्य कर रही हैं और उनके सकारात्मक योगदान से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी सदैव प्रयासरत है. मरांडी ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार केवल योजनाएं नहीं चलाती, बल्कि जनकल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य करती है, जिसका लक्ष्य केवल लाभार्थी बनाना नहीं बल्कि जिम्मेदार एवं भागीदार नागरिक बनाना है.

सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित 

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पलामू सांसद वी डी राम, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, पूर्व सांसद घूरन राम, बृजमोहन राम, पुष्पा देवी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी सहित किसलय तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, अजय सिंह, ज्योति पांडे, श्वेतांक गर्ग, राकेश पांडे, शुभम प्रसाद, चंद्रकांत सिंह, राकेश सिंह, ईश्वरी कुमार, अजय तिवारी, सतीश पासवान, सुनील पासवान, मधुलता रानी, रीना किशोर, दुर्गा जौहरी, विजय पाठक, जितेंद्र तिवारी, कुमार गौरव, रविंद्र सिंह, सत्यवान तिवारी, गुड्डू खान, प्रियरंजन शर्मा, विनोद प्रजापति, ओमप्रकाश केसरी, प्रकाश राय, प्रभात रंजन, ज्वाला सिंह, सिकंदर चौधरी, विपुल गुप्ता, रूबी सिंह और विशिष्ट मेहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

AlsoRead:सरायकेला: चांडिल डैम विस्थापितों के पुनर्वास में भ्रष्टाचार के आरोप, 25 कर्मचारियों की जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *