जंगली हाथी ने स्कूल के रसोईघर को किया क्षतिग्रस्त, मध्यान्न भोजन का चावल खाया

Simdega : सिमडेगा बानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुकेदा में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी...

Simdega : सिमडेगा बानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुकेदा में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने विद्यालय के रसोईघर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मध्यान्न भोजन के लिए रखा चावल खा गया.

रात में गांव पहुंचा जंगली हाथी

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात एक जंगली हाथी गांव में पहुंच गया और विद्यालय परिसर में बने रसोईघर को गिरा दिया. हाथी ने रसोईघर में रखा मध्यान्न भोजन का सारा चावल खा लिया. साथ ही रसोईघर के शेड और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है.

ALSO READ : बालूमाथ: नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि गंगेश्वर यादव

वन विभाग ने लिया नुकसान का जायजा

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया. विभाग द्वारा क्षतिपूर्ति से संबंधित जानकारी भी एकत्र की गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की.

ALSO READ : चंदवारा में बिजली समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया आवेदन

ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने तथा प्रभावित विद्यालय की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हाथियों के लगातार गांव में आने से जान-माल का खतरा बढ़ता जा रहा है.

ALSO READ : गिरिडीह में 14 वर्षीय नाबालिग को गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *