Ranchi: बकरीद को लेकर लोअर बाजार थाना में शांति समिति की बैठक हुई, मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने बकरीद पर्व के दौरान शांति बहाल रखने की अपील की. मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस को आश्वस्त किया कि वे हर हाल में शांति बनाए रखेंगे. सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएंगे. बैठक में डीएसपी केवी रमन, थाना प्रभारी लव सिंह, वार्ड पार्षद आशा गुप्ता, गजाला परवीन, संजू, मोहम्मद इस्लाम, सरवर रिजवी, दयानंद प्रसाद, संजय गुप्ता, धीरज कुमार सहित शांति समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बीजेपी जनकल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य करने वाला संगठन है:बाबूलाल मरांडी
