Jamtara : जामताड़ा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत बरजोड़ा पंचायत के बोदमा गांव में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी. आंधी के दौरान गांव में स्थापित जलमीनार का सोलर सेट उड़ जाने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है. इसके कारण गांव में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है.


जलमीनार ठप होने से गांव में बढ़ी परेशानी
गांव के वार्ड सदस्य प्रभु हांसदा ने बताया कि बोदमा गांव में यह जलमीनार ही पीने के पानी का एकमात्र मुख्य स्रोत है. तेज हवा के कारण जलमीनार में लगा सोलर सेट क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया, जिससे मोटर ने काम करना बंद कर दिया और पानी की आपूर्ति ठप हो गई.
ALSO READ : चतरा: चोरी की बाइक के साथ दो युवक धराया, नाटकीय ढंग से मयूरहंड से हुई गिरफ्तारी
चापाकल नहीं होने से बढ़ी दिक्कत
उन्होंने बताया कि गांव के आसपास कोई चापाकल भी उपलब्ध नहीं है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. खासकर महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.
प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग
वार्ड सदस्य प्रभु हांसदा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द जलमीनार के सोलर सेट की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गांव में पेयजल व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके.
ALSO READ : बीजेपी जनकल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से कार्य करने वाला संगठन है:बाबूलाल मरांडी
