पलामू में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार के निर्देश

Palamu : पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और...

Palamu : पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना, पोषण ट्रैकर, फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम, पीएम मातृ वंदना योजना, टीएचआर वितरण, एबीएचए आईडी, अपार आईडी, होम विजिट और बच्चों के पोषण मापन समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

रिक्त पदों और चयन प्रक्रिया पर डीसी सख्त

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े सेविका पदों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से सेविका चयन की कई शिकायतें मिल रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. डीसी ने आवेदकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया और कहा कि शिकायतों की रेंडम जांच भी कराई जाएगी.

ALSO READ : नवलशाही थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

लापरवाही पर एलएस को शोकॉज

पोषण ट्रैकर पर सही तरीके से एंट्री नहीं करने और आंगनबाड़ी केंद्रों का पर्यवेक्षण ठीक से नहीं करने पर चैनपुर, पांकी और पाटन के एलएस को शोकॉज किया गया. इसके अलावा नौडीहा बाजार समेत अन्य एलएस से भी जवाब मांगा गया. बैठक में जिन केंद्रों में बिजली की सुविधा नहीं है, वहां जल्द व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया. साथ ही पेयजल, शौचालय और पोषण वाटिका की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई.

ALSO READ : तेज आंधी से जलमीनार का सोलर सेट उड़ा, बोदमा गांव में गहराया पेयजल संकट

टीएचआर वितरण और पोषण ट्रैकर पर जोर

बैठक में टीएचआर वितरण और पोषण ट्रैकर की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लाभुकों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिले में 1 लाख 10 हजार से अधिक पात्र लाभुकों में 66 हजार से अधिक को एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण किया गया है. उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर में लाभुकों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने और अपार आईडी पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

ALSO READ : नारायणपुर सीएचसी निरीक्षण में रिकॉर्ड गड़बड़ी पकड़ी गई, भंडारपाल से मांगा स्पष्टीकरण

पीएम मातृ वंदना योजना के लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बैठक में पीएम मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की गई. जिले में 22 मई 2026 तक कुल 620 आवेदन विभिन्न स्तरों पर लंबित पाए गए. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि विभिन्न सीडीपीओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे.

ALSO READ : नारायणपुर सीएचसी निरीक्षण में रिकॉर्ड गड़बड़ी पकड़ी गई, भंडारपाल से मांगा स्पष्टीकरण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *