Pakur: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज, 23 मई को पाकुड़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई. मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगामी एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा. इस अभियान को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के एईआरओ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मतदाता सत्यापन एवं विशेष मैपिंग कार्य का अवलोकन करते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना एवं अपने परिवारजनों का नाम प्रकाशित सूची में अवश्य जांच लें. यदि किसी मतदाता का नाम अनमैप्ड पाया जाता है, तो वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित करा सकते हैं. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा सभी योग्य मतदाताओं का नाम संबंधित मतदान केंद्र से सही रूप से जुड़ा रहे.

यह भी पढ़ें: रांची: सेना के जवान ने कॉलेज से लौट रही छात्रा से की छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, लोगों ने पकड़ा
