नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Khunti : तोरपा थाना पुलिस ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 6 घंटे...

Khunti : तोरपा थाना पुलिस ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 को तोरपा थाना क्षेत्र के उयूर गांव में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था. पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर तोरपा थाना में कांड संख्या 29/26 दर्ज करते हुए धारा 69 बीएनएस 2023 और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसपी श्रेयम गर्ग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

Also Read : रांची: सेना के जवान ने कॉलेज से लौट रही छात्रा से की छेड़खानी, अपहरण का प्रयास, लोगों ने पकड़ा

एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी को घर से दबोचा

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के 6 घंटे के भीतर आरोपी नित्यानंद कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता जनक मांझी, निवासी कोरला, थाना तोरपा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इस कार्रवाई में तोरपा थाना प्रभारी पु.अनि. मनीष कुमार, पु.अनि. संजीव कर्ण देव और थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *