Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसमें विवेक कुमार सुमन को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची, प्रमोद राम को जिला कल्याण जिला पंचायत राज पदाधिकारी, खूंटी राजीव कुमार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला, नरेश रजक को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा, शंकराचार्य समाद को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, गोपी उरांव जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां, राज किशोर प्रसाद को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हजारीबाग, निशा कुमारी सिंह को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रामगढ़, वेदवन्ती कुमारी को उप निर्वाचन जिला पंचायत राज पदाधिकारी, चतरा, कालीदास मुण्डा को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, धनबाद, शफीक आलम को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बोकारो, तेज कुमार हस्सा को जिला पंचायत जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गिरिडीह, मेरी मड़की को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, लातेहार, देवानन्द राम को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा, सत्य प्रकाश भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जामताड़ा और प्रीतिलता किस्कू को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, देवघर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कार्मिक ने देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया.

यह भी पढ़ें: एसडीओ, डीटीओ सहित 54 अफसर इधर से उधर
