हजारीबाग : कुमार बॉयज हॉस्टल में छात्र ने की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव

Hazaribagh : जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मामला कोर्रा चौक स्थित...

Hazaribagh : जिला के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित कुमार बॉयज हॉस्टल में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. मामला कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली की है. छात्र ने आत्महत्या फांसी लगाकर की. मृतक छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. जो मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला था. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहंुची. पुलिस ने गिरिडीह में रह रहे पंकज के परिजनों को फोन पर मामले की जानकारी दी. छात्र के परिजनों के घटनास्थल पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कारवाई करेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की मौजूदगी में कमरा खोला जायेगा. इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जायेगा. फिलहाल सुसाइड के कारण का अभी खुलासा नहीं हो पाया है.

वन नियर नामक एप्प तैयार किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज हजारीबाग में स्नातक सेमेस्टर 1 का छात्र था. वह मुसन साव गली के इस कुमार बॉयज हॉस्टल के द्वितीय तल्ले पर एक कमरा में रहता था. हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि पढ़ाई के अलावा उसकी सबसे बड़ी खासियत तकनीक (टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में उसकी रुचि थी. ग्रामीण इलाकों से पढ़ाई के लिये शहर आने वाले छात्रों के लिये पंकज ने वन नियर नामक एप्प तैयार किया था. जिसमें हॉस्टल, कॉलेज, कमरा समेत अन्य जानकारी उपलब्धस होती. इससे छात्रों को दलालों के चंगुल से छुटकारा मिलता. इस डिजिटल ऐप के माध्यम से कोई भी नया छात्र घर बैठे ही अपने बजट के अनुसार रूम खोज सकता था.

 

ALSO READ : राज्य सेवा के 16 अफसरों को अतिरिक्त प्रभार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *