कोडरमा : अनियंत्रित ट्रक हाइवा से टकराया, चालक घायल

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के समीप...

Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के समीप एक सड़क दुर्घटना हो गयी. घटना रविवार सुबह की है. इस दौरान ट्रक और हाईवा में तेज टक्कर हुई. जिसमें एक ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गया. घायल ट्रक चालक की पहचान नवादा (बिहार) निवासी प्रदीप यादव पिता मदन यादव के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव अपने ट्रक में कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से दाल लोड कर नवादा जा रहे थे. इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप एक ढलान पर इनके ट्रक का ब्रेक नहीं लगने लगा. जिससे इनके ट्रक के आगे जा रही एक हाईवा से जोरदार टक्कर हो गयी.
जिससे इनके ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक में ही फंस गया. चालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने गाड़ी खड़ी कर वहां पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना के पेट्रोलिंग गाड़ी तथा रोड सेफ्टी के सागर कुमार गिरी भी घटना स्थल पर पहुंचे और प्रदीप को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे.
प्रदीप को केबिन से बाहर निकालने के लिये क्रेन को बुलाया गया. इस बीच प्रदीप यादव गंभीर रुप से घायल हो गया. प्रदीप यादव को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. जहां प्रारंभिक इलाज में प्रदीप यादव के दोनों पैर के टूटने की पुष्टि की गई. इसके पश्चात प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया.

 

ALSO READ : हजारीबाग : चौपारण की धरती तले दबी 3200 साल पुरानी सभ्यता ! खुदाई बदल सकती हैं पूर्वी भारत के इतिहास की तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *