नई शिक्षा नीति से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर, IIIT रांची में छात्रों और शिक्षकों को दी गई जानकारी

Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची और गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने मिलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 पर एक जागरूकता कार्यक्रम...

नई शिक्षा नीति से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर
नई शिक्षा नीति से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

Ranchi: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) रांची और गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज  ने मिलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत हुआ.

छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने पर जोर

कार्यक्रम में बताया गया कि नई शिक्षा नीति का मकसद छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें कौशल, तकनीक, शोध और नवाचार से जोड़कर भविष्य के लिए तैयार करना है.

IIIT रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि अगर देश को विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करना है, तो शिक्षा व्यवस्था को समय के अनुसार बदलना होगा. उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से नई सोच अपनाने और लगातार सीखते रहने की अपील की.

नई शिक्षा नीति की विशेषताओं से कराया अवगत

कार्यक्रम में IIIT के शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति की खास बातें आसान भाषा में समझाईं. उन्होंने बताया कि अब पढ़ाई में अलग-अलग विषयों को साथ लेकर सीखने, नई तकनीक अपनाने, शोध करने और रोजगार से जुड़े कौशल विकसित करने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है.

ALSO READ: उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामलाः आरोपी विषम कुमार को मिली अग्रिम जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *