ट्रंप ने कहा – शांति समझौता अंतिम चरण में, ईरान ने दावा किया खारिज

News Wave desk : अमेरिका ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है. जिसमें उन्होंने ईरान के साथ शांति...

News Wave desk : अमेरिका ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा दावा किया है. जिसमें उन्होंने ईरान के साथ शांति समझौता लगभग तय होने की बात कहीं है. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ में जानकारी दी गयी है कि शांति समझौता अंतिम चरण है. अब बस अंतिम औपचारिकताओं पर बातचीत चल रही है. समझौता के साथ ही तीन महीने से चल रहे युद्ध खत्म हो सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और कई अन्य देशों के बीच बातचीत के बाद यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल में लिखा कि इजराइल के प्रधानमंत्री से भी इस मामले में बात हुई है. जो सकारात्मक रही.

ईरान ने दावा किया खारिज

ट्रंप ने अपने दावों में होर्मुज स्ट्रेट खोलने की बात भी कहीं है. लेकिन ट्रंप के इस बयान को ईरान ने निराधार बताया. ईरान की ओर से मामले में कहा गया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण बनायें रखेगा. ईरान की ओर से अमेरिका के दावें को खारिज कर दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान केवल युद्ध से पहले जितने जहाज गुजरते थे, उतनी अनुमति देने पर सहमत है. लेकिन इसे पूरी तरह मुक्त मार्ग नहीं माना जा सकता.
जानकारी हो कि अमेरिका और ईरान के बीच 14 बिंदुओं पर सहमति बननी है. जिसें मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग बताया जा रहा है. इस समझौते में शांति से जुड़े कई बिंदु शामिल हैं. समझौता अमेरिका, ईरान और अन्य देशों की मंजूरी के बाद ही अंतिम रूप लेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता का मुख्य फोकस युद्ध खत्म करने पर है. इसमें समुद्री हमलों को रोकना और कुछ प्रतिबंधों में ढील जैसे मुद्दे शामिल हैं.

 

ALSO READ : EXCLUSIVE- IAS सैयद रियाज अहमद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण का FIR रद्द

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *