गुमला : उप विकास आयुक्त अनिमेश रंजन ने पदभार ग्रहण किया

Gumla : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिमेश रंजन ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. अनिमेश रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा...

Gumla : उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिमेश रंजन ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. अनिमेश रंजन भारतीय प्रशासनिक सेवा ( झारखंड संवर्ग-2021 ) के अधिकारी है.
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं देते हुए जनहित एवं विकासात्मक कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभेच्छा व्यक्त की.
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम भावना एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी. वहीं अनिमेश रंजन ने भी जिले के समग्र विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की.

 

ALSO READ : हजारीबाग : डीसी ने किया छड़वा डैम का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण कार्यों की ली जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *